{"_id":"5cb8c979bdec2262650b1d0d","slug":"181555614073-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक और बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत
गांव केलापुर के सामने हुआ हादसा
बिजनौर। बाइक से अपने घर जा रहे एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
मुजफ्फरनगर जिले के रामराज थानांतर्गत ग्राम देवलगढ़ निवासी चंद्रे सिंह (50) किसी काम से बैराज के पास स्थित एक गांव में आया था। बैराज से थोड़ा आगे निकलने पर गांव केलापुर के पास पहुंचने पर अचानक वह सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसे देखकर वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के परिजनों को सूचना कर दी है। पुलिस के अनुसार चंद्रे ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।