फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तेज हवा के साथ बारिश से बदला मौसम का मिजाज

तेज हवा के साथ बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Thu, 31 Jan 2019 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
तेज हवा के साथ बारिश से बदला मौसम का मिजाज
तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से बदला मौसम
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। जिले में बृहस्पतिवार सुबह तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ गई। इसे किसान गेहूं, सरसों और गन्ने की फसल के लिए वरदान मान रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक तेज हवा के साथ मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्त की है।

बृहस्पतिवार सुबह तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। आकाश में बादल और कोहरा छाया रहा। मौसम खराब होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। कृषि अनुसंधान मौसम वैद्यशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश गेहूं, सरसों और गन्ने की फसल के लिए मुफीद है। जबकि दलहनी फसलों थोड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। प्रेक्षक के अनुसार आने वाले दो दिन तक तेज हवा के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है। ठंड के चलते न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस तथा आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि दोपहर में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस तथा आर्द्रता 52 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। प्रेक्षक आरके शर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी के कारण मौसम में बदलाव आया है। आने वाले दिनों में भी मौसम खराब होने की संभावना है। ठंड के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के प्राइमरी व जूनियर तथा नगर क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed