{"_id":"5c3f7443bdec22691d36b8f7","slug":"181547662403-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी हॉकी टीम की कप्तान बनीं बिजनौर की अक्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी हॉकी टीम की कप्तान बनीं बिजनौर की अक्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले की बेटी अक्सा मुशब्बर हुसैन को महाराष्ट्र में चल रही खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता में यूपी हॉकी की टीम की कमान सौंपी गई है। अक्सा की इस उपलब्धि से जिलेवासी और परिजन खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी मुशब्बर हुसैन की पुत्री अक्सा मुशब्बर ने पांच साल की उम्र से ही बिजनौर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाकी का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। माता पिता की हौसलाअफजाई से अक्सा मुशब्बर के सपने परवान चढ़ने लगे। बिजनौर में कोच चित्रा चौहान के निर्देशन में अक्सा ने एक के बाद एक सफलता हासिल की। 2008 में अक्सा मुशब्बर का चयन बाबू केडी सिंह छात्रावास लखनऊ के लिए हुआ, यहां उसकी खेल प्रतिभा को कोच नीलम सिद्दीकी ने और तराशा। इसके बाद अक्सा ने राज्य स्तर से लेकर स्कूल नेशनल, यूनिवर्सिटी, वूमन नेशनल, ओपन नेशनल आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्तमान में अक्सा महाराष्ट्र के पुणे में चल रही खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता में यूपी टीम की ओर से प्रतिभाग कर रही है। उसके प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उसे उत्तर प्रदेश की अंडर-21 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। 20 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अक्सा मुशब्बर की टीम ने चंडीगढ़ टीम को पराजित कर अपने इरादे जता दिए है। अक्सा मुशब्बर ने बताया कि उसका सपना टीम इंडिया का हिस्सा बनकर देश, प्रदेश, जनपद का नाम रोशन करना है।