{"_id":"5c1a89cebdec2256a50a358b","slug":"181545243086-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने चीनी मिल के वरिष्ठ प्रबंधक को ज्ञापन सौपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने चीनी मिल के वरिष्ठ प्रबंधक को ज्ञापन सौपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने चीनी मिल के वरिष्ठ प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धामपुर चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मनोज चौहान को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। चेताया कि यदि उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
ब्लॉक महासचिव हरिराज सिंह जाट के नेतृत्व में किसानों ने पीपलसाना गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना ढुलाई की पर्याप्त व्यवस्था करने, गन्ने का ओवरलोड अभी न काटे जाने , चीनी की आपूर्ति होने वाले यार्ड की ओर खड़े होने वाले ट्रकों को हटवाने की व्यवस्था करने, कड़ाके की ठंड में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मनोज चौहान ने अधिकारियों से वार्ता कर उनकी सभी मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया है। ज्ञापन देने वालों में हरिराज सिंह, राजेंद्र सिंह घनश्याम सिंह पांडेय, लेखराज सिंह, फहीम अहमद आदि रहे। इससे पहले , किसान कार्यकर्ता गन्ना समिति में गए , लेकिन वहां पर गन्ना समिति के विशेेष सचिव मनोज कुमार व एससीडीआई अमित कुमार पांडेय के नहीं मिल। विशेष सचिव ने बताया कि वह डीसीओ की बिजनौर में होने वाली मीटिंग में शामिल होने गए है।