फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना समितियों में बने 20 हजार से ज्यादा सदस्य

गन्ना समितियों में बने 20 हजार से ज्यादा सदस्य

Wed, 10 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गन्ना समितियों में बने 20 हजार से ज्यादा सदस्य
जांच में कई सदस्यों की खतौनी मिली फर्जी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में इस साल गन्ना समितियों के 20 हजार 360 नए सदस्य बने हैं। सबसे अधिक सदस्य धामपुर गन्ना समिति में बने हैं। अनेक किसानों ने सदस्य बनने के लिए खेती की जमीन की फर्जी खतौनी सदस्यता अभिलेखों के साथ लगा दी। जांच में पकड़ में आने पर गन्ना विभाग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार जिले में नौ गन्ना समितियां है। शासन के निर्देश पर 30 सितंबर तक समिति के नए सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया गया था। नए सदस्य बनने के लिए किसान को खेती की जमीन होने का प्रमाण देने के लिए सदस्यता अभिलेख के साथ राजस्व विभाग की खतौनी लगाना जरूरी था। बिजनौर समिति में 1100 गांवों में 1552, नजीबाबाद में 500 गांव में 2432, धामपुर समिति के 1210 गांव में 3596, अफजलगढ़ समिति के 242 गांव में 1990, स्योहारा समिति के 1124 गांव में 2397, चांदपुर समिति के 216 गांव में 2197, नगीना समिति के 607 गांव में 2561, नूरपुर समिति के 305 गांव में 2973 तथा हल्दौर समिति के 75 गांव में सबसे कम 701 सदस्य बने हैं। इस प्रकार जिले में कुल 20360 रिकार्ड सदस्य बने हैं। अब नए सदस्यों द्वारा जमा खतौनी का भूलेख अभिलेख से मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिफारिश लगा रहे चक्कर
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के मुताबिक़ जांच में धामपुर गन्ना समिति में दर्जनों ऐसे नए सदस्य मिले हैं जिन्होंने फर्जी खतौनी लगा दी है। भूलेख अभिलेख से ऑनलाइन मिलान में मामला पकड़ में आया है। गन्ना विभाग के अतिरिक्त जिला सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती के अनुसार मिलान जारी है। फर्जी खतौनी जमा करने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई प्रक्रिया शुरू हो गई है। उधर मामले को रफा दफा कराने के लिए लोगों ने सिफारिश लेकर डीसीओ दफ्तर पर चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed