{"_id":"5bb267e4867a550e6b112bdc","slug":"181538418660-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण
बिजनौर। आरबीडी महिला महाविद्यालय में गांधी जी आईडियाज ऑन नई तालिम वर्क अभियान के अंतर्गत स्कूल में सफाई अभियान चलाया गया। शीरीन फातिका ने छात्राओं के साथ मिलकर हरे व नीले रंग के कूड़ेदान बनाए। साथ ही कॉलेज में पौधरोपण किया। छात्राओं से बताया कि गलने वाला कूड़ा हरे व न गलने वाला कूड़ा नीले रंग के कूड़ेदान में डालना चाहिए। छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स के बारे में भी बताया गया। प्रकाश रंजन शर्मा ने जमीन नापने की विधियों और रजनीश कुमार ने मशीनी उपकरणों के बारे में बताया। शीरीन फातिमा ने कई उद्योगों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। इस मौके पर सलाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में ग्रुप नंबर एक व सात प्रथम, दो व तीन द्वितीय, चार व छह तृतीय रहे। प्राचार्या डॉ. विदुषी भारद्वाज, पंकज कुमार, डॉ. सविता मिश्रा आदि मौजूद रहे।