फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना विभाग को सूचना न देने पर 17 हजार से ज्यादा सट्टे होंगे बंद

गन्ना विभाग को सूचना न देने पर 17 हजार से ज्यादा सट्टे होंगे बंद

Wed, 12 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
गन्ना विभाग को सूचना न देने पर 17 हजार से ज्यादा सट्टे होंगे बंद
गन्ना विभाग ने किसानों को जारी किए नोटिस
विज्ञापन

- गन्ना विभाग को सूचना न देने पर 17 हजार से ज्यादा बांड होंगे बंद
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। गन्ना विभाग के सर्वे में आधार नंबर सहित अन्य जानकारी न देने वाले किसानों के गन्ना बांड बंद करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। 17 हजार से अधिक किसानों के बांड संदिग्ध मानते हुए बंद किए जाएंगे। इन किसानों को वांछित जानकारी देने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।

अवैध गन्ना बांडों को बंद करने के लिए गन्ना विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए किसानों से जमीन की खतौनी, घोषणा पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि लिए जा रहे हैं। इस अभियान में अब तक करीब एक हजार किसानों के डबल बांड पकड़े जा चुके हैं, इन्हें बंद करा दिया गया है। काफी किसानों ने विभाग द्वारा मांगा गया आधार नंबर आदि सूचना अभी तक विभाग को उपलब्ध नहीं कराया है। जिले में तीन लाख 26 हजार 806 किसानों के बांड हैं। इनमें से तीन लाख नौ हजार 741 किसानों ने ही संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई है। 17 हजार 65 किसानों ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। ऐसे किसानों के गन्ना बांडों को संदिग्ध मानकर उन्हेें नोटिस जारी किया गया है। जब तक ये किसान उपरोक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनके बांड नहीं चलाए जाएंगे। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार जो किसान समय से जानकारी उपलब्ध नहीं कराएगा, उसके गन्ना बांड नहीं चलेंगे। किसान संबंधित जानकारी देकर अपने बांड चलवा लें।
विज्ञापन


मिल किसान सूचना देने वाले किसान
बिजनौर 41837 39058
स्योहारा 26931 25367
धामपुर 55198 52216
बुंदकी 34431 32284
चांदपुर 69740 66158
नजीबाबाद 33737 32050
बिलाई 20406 19489
बरकातपुर 20119 19931
अफजलगढ़ 24407 23186
कुल किसान 326806 309741
नोट : ये आंकड़े गन्ना विभाग ने उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed