{"_id":"5b96c203867a557ec074afc6","slug":"181536606723-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम के जुलूस के बहाने पालिका को जर्जर रास्तों की आई याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम के जुलूस के बहाने पालिका को जर्जर रास्तों की आई याद
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मुहर्रम के जुलूस के बहाने पालिका को नगर के जर्जर रास्तों की सुध लेने की याद आई है। मोहल्ला बड़े दरबार में मुहर्रम का जुलूस निकाले जाने वाले लगभग 200 मीटर लंबे रास्ते का आनन-फानन में वर्क आर्डर कराकर इसे ठीक भी करा दिया गया है। जबकि मंडी चोब चौराहे से जट बाजार को जाने वाली सड़क लंबे समय से जलमग्न है। बरसात के मौसम में लोगों का सड़क पर निकलना दूभर हो रहा है। लेकिन लोगों की शिकायतों के बाद भी पालिका ने इसे ठीक नहीं कराया है।
सोमवार को नगर पालिका ने मुहर्रम के जुलूस के रास्तों को जलभराव से मुक्त कराने को लेकर दिनभर कसरत की। मंडी चोब सहित कई मोहल्लों में जलभराव को दुरुस्त करने के बाद सड़कों की हालत सुधारने का काम शुरू किया जाएगा। मुहर्रम के जुलूस के कई रास्तों में गड्ढे भरने का काम किया गया। जेई पंकज रस्तोगी ने बताया मंडी चोब में जुलूस निकाले जाने वाले लगभग सौ मीटर लंबे रास्ते को ठीक करा दिया गया है। बाकी बचे रास्ते को बरसात के बाद ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलूस निकाले जाने वाले रास्ते प्राथमिकता में हैं।