{"_id":"5b465ae84f1c1b3d5e8b50fd","slug":"181531337448-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने एक रात में तीन बकरियों को निवाला बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने एक रात में तीन बकरियों को निवाला बनाया
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार ने तीन बकरियों को निवाला बनाया
हरेवली। ग्राम खिजरपुर , शहजादपुर, शाहनगर कुराली में गुलदार ने एक ही रात में तीन बकरियों को अपना निवाला बनाया। हादसे से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। टीम को भेजकर गुलदार को पकड़वाने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि साहूवाला क्षेत्र से सटे गांव भगौता , शाह नगर, कुराली, टांडा , रामनगर, गोसाई, खिजरपुर , शहजादपुर, महमदाबाद, हरेवली के ग्रामीण मंगू सिंह , पतराम सिंह, राकेश कुमार, रामकिशोर, भोले सिंह ,शिवम कुमार, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सोहेल अहमद का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार ने आतंक बना रखा है । जिसके चलते ग्राम खिजरपुर में बलराम की बकरी , शहजादपुर में वसीम की बकरी, शाह नगर कुराली में मुबारिक की बकरी को गुलदार ने निवाला बना लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा वन विभाग को अवगत करा दिया गया है। लेकिन अधिकारियों ने बुधवार को गांवों में आकर लोगों की पीड़ा को जानने का प्रयास नहीं किया।