फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट पर जारी रहा लेखपालों का धरना

दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट पर जारी रहा लेखपालों का धरना

Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट पर जारी रहा लेखपालों का धरना
अमरोहा। जिला मुख्यालय पर लेखपालों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। मांगों के निराकरण कराने को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने में महिला लेखपालों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। लेखपालों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने के लिए चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जनपद की चारों तहसीलों के सैकड़ों लेखपाल कलक्ट्रेट के बाहर पार्क में एकत्र हुए। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी लंबित मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली कर रही है। जो ठीक नहीं हैं। जिलाध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने कहा कि लेखपाल पद की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने के अलावा पद नाम राजस्व उपनिरीक्षक करने और प्रारंभिक वेतनमान बढ़ाया जाए। एसीपी विसंगति दूर करने करने और राजस्व निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती समाप्त करते हुए लेखपालों की पदोन्नति कर राजस्व निरीक्षकों के सभी पद भरे जाएं। वहीं लेखपालों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएं। चेतवानी दी कि मांगे आंदोलन जारी रहेगा। धरन की अध्यक्षता रोहताश सिंह ने की और संचालन मनोज कुमार गोतम ने किया। इस दौरान ओमकार सिंह, धीरे, रमेश चंद, तहजीब आलम, सौरभ सचान, मयंक चौधरी, जौहर अली, दिनेश कुमार यादव, शैली, शबीहा खान, रूखसार, प्रियंका, लक्ष्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed