फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निकाय चुनाव के नामांकन में आई तेजी

निकाय चुनाव के नामांकन में आई तेजी

Thu, 02 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के नामांकन में आई तेजी
निकाय चुनाव के नामांकन में आई तेजी
विज्ञापन

-अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
निकाय चुनाव के नामांकन में तेजी आ गई है। नामांकन केंद्र के बाहर दावेदारों के समर्थकों का तांता लगा रहा। पांचवें दिन बिजनौर नगरपालिका परिषद, मंडावर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एक एक नामांकन हुआ। अब तक अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों ने नामजदगी कराई है। बिजनौर , हल्दौर नगरपालिका परिषद , मंडावर, झालू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सात दावेदार नामांकन पत्र ले गए। जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 48 दावेदार नामांकन पत्र ले गए ।
पांचवें दिन बिजनौर नगरपालिका के चार, हल्दौर नगरपालिका के दो, झालू के एक दावेदार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र ले गए। मंडावर नगर पंचायत के लिए कोई दावेदार अध्यक्ष का नामांकन पत्र लेने नहीं आया। बिजनौर नगरपालिका के 18, हल्दौर पालिका के 15, झालू नगरपंचायत के 10 तथा मंडावर नगरपंचायत के पांच दावेदार वार्ड सदस्य नामांकन पत्र ले गए। अध्यक्ष पद के लिए बिजनौर के अफसाना, मंडावर नगर पंचायत से आलिया अदनान ने नामांकन कराया। हल्दौर नगरपालिका, झालू नगरपंचायत के लिए अध्यक्ष पद के लिए कोई नामजदगी नहीं हुई है। बिजनौर से 13, हल्दौर से 27, झालू सें आठ, मंडावर से 13 दावेदारों ने वार्ड सदस्य के लिए नामांकन कराया है। अब तक अध्यक्ष पद के लिए तीन, सदस्य पद के लिए 105 नामजदगी हुई हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए 72 तथा वार्ड सदस्य के लिए 447 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। बृहस्पतिवार को नामजदगी कराने वाले दावेदारों की संख्या बढ़ी है। नामांकन केंद्र आरजेपी कालेज के मेन गेट के आसपास भीड़ लगी रही। इसका असर दिल्ली मेरठ हाइवे के यातायात पर पड़ा। कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed