{"_id":"59fa1bd24f1c1b72548ba471","slug":"181509563346-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का करंट लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का करंट लगने से मजदूर की मौत
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से मजदूर की मौत
बिजनौर। बिजली की नई एलटी लाइन डालते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली शहर के गांव कंभौर निवासी नईम (32) विद्युत निगम के ठेकेदार अनुराग के साथ मजदूरी करता था। बुधवार दोपहर वह बिजनौर में शुगर मिल के निकट स्थित कुटिया कॉलोनी के पास बिजली की नई एलटी लाइन डाल रहा था। एलटी लाइन के ऊपर से एचटी लाइन भी जा रही थी। काम करते समय नईम एचटी लाइन की चपेट में आकर विद्युत पोल से नीचे गिर गया। साथ में काम कर रहे बंटी ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसको चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।