{"_id":"59f8c7944f1c1b70548ba2cf","slug":"181509476244-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने रोष जताया
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो
बिजनौर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केरल में गैर वामपंथी विचारधारा के लोगों की हत्या पर रोष जताया है। इसके खिलाफ 11 नवंबर को केरल के त्रिवेंद्रम में रैली आयोजित की जा रही है। राष्ट्रपति से केरल में हो रही हत्याओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार को सौंपते हुए बताया कि केरल सरकार हत्याओं को रोकने के लिए कोई आवश्यक कदम नहीं उठा रही है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्याओं में संलिप्तता के कारण पुलिस हत्याओं की जांच भी नहीं कर रही है। हाल ही में केरल उच्च न्यायालय ने भी केरल में राजनीतिक हिंसा पर चिंता व्यक्त की थी। हत्याओं की जांच निष्पक्ष रूप से कराने, राजनीतिक हत्याओं की सीबीआई जांच कराने, नागरिकों के जीवन और धन की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सहायता बलों की सहायता लेने, विधि व न्याय व्यवस्था लचर करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित राजपूत, हनी अहलावत, गौरव सैनी, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, अनमोल, दीपक, अंकुश, संजीव, रवि आदि मौजूद रहे।