फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ओडीएफ में बना रिकार्ड, बनाए 20800 इज्जजघर

ओडीएफ में बना रिकार्ड, बनाए 20800 इज्जजघर

Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ओडीएफ में बना रिकार्ड, बनाए 20800 इज्जजघर
ओडीएफ में बना रिकॉर्ड, बनाए 20800 इज्जतघर
विज्ञापन

बिजनौर।
जिले ने ओडीएफ में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। सात दिन स्वच्छता के संग अभियान के तहत जिले की 155 ग्राम पंचायतों में 20800 इज्जतघरों का निर्माण करा कर जिला प्रशासन ने आंध्र प्रदेश के 100 घंटे में बने 10 हजार शौचालयों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। सीडीओ ने इस अभियान में लगे कर्मचारियों, ग्राम प्रधान, शिक्षकों, राज मिस्त्री और मजदूरों के कार्यों की सराहना की है।
जिले में यह अभियान सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी की देखरेख में 10 जुलाई को शुरू किया गया था। अभियान के तहत सात दिन के भीतर 20 हजार इज्जतघर बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए प्रशासन ने जिले की 155 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया था। जिन पंचायतों का चिह्नित किया गया था, उनके प्रधानों और ग्राम विकास अधिकारियों को अभियान शुरू होने से पूर्व कार्यक्रम की गंभीरता से अवगत करा दिया गया था। सात दिन चले अभियान में सुबह और शाम को गांव में सीटी बजा कर जागरूकता की जिम्मेदारी सभी विकास क्षेत्रों के खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई थी। साथ ही पहली बार जिले के इंटर कॉलेज के शिक्षकों को भी इस अभियान में लगाया गया था। लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान के दो दिन बढ़ा दिए गए थे। जिला प्रशासन ने लक्ष्य को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार 155 ग्राम पंचायतों में 20800 शौचालयों का निर्माण का काम पूरा कर लिया गया। बताया कि मेहनत के साथ काम होने पर ही लक्ष्य को पार किया जा सका है। इज्जतघर लक्ष्य से भी 800 अधिक बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
ओडीएफ में प्रशासन एक के बाद एक रिकार्ड बनाता जा रहा है। सात दिन स्वच्छता संग अभियान में बने रिकॉर्ड से प्रशासन खुश है। प्रशासन ने अभियान के तहत 20800 शौचालय बनवाए हैं। साथ ही जिले ने आंध्र प्रदेश के 100 घंटे में 10 हजार शौचालय बनाने के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। नया कीर्तिमान बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में कई कई टीम लगी थी। काम पर निगरानी रखने के लिए भी कई विभाग के अधिकारी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed