{"_id":"59675e334f1c1b3e108b4d0c","slug":"181499946547-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदीकुई-ऋषिकेश ट्रेन के चालक की तबीयत खराब, नजीबाबाद में हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदीकुई-ऋषिकेश ट्रेन के चालक की तबीयत खराब, नजीबाबाद में हुआ उपचार
Updated Thu, 13 Jul 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद और ऋषिकेश के भी ध्यानार्थ
बांदीकुई-ऋषिकेश पैसेंजर
एक घंटे तक रुकी
नजीबाबाद (बिजनौर)।
बांदीकुई-ऋषिकेश पैसेंजर के चालक की तबीयत खराब होने से ट्रेन नजीबाबाद में एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही।
बांदीकुई से ऋषिकेश जा रही ट्रेन के चालक की तबीयत अचानक खराब हो गई। विलंब से चल रही ट्रेन बृहस्पतिवार को दिन में 3:24 बजे नजीबाबाद पहुंची। हाई ब्लडप्रेशर से परेशान मुरादाबाद के चालक ओमप्रकाश वीणा को तत्काल नजीबाबाद के रेलवे चिकित्सालय ले जाया गया। फार्मेसिस्ट सुमन ने उन्हें उपचार दिया। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर संदीप कुमार ने कंट्रोल को सूचना दी। लगभग 72 मिनट तक बांदीकुई-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पर खड़ी रही। इसी बीच लिंक एक्सप्रेस से लक्सर से एक चालक नजीबाबाद स्टेशन पहुंचा। उधर, बीमार चालक ओमप्रकाश ने उपचार के बाद स्वयं ट्रेन लेकर हरिद्वार जाने का निर्णय लिया। अपराह्रन 4:36 बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। भीषण गर्मी में पैसेंजर ट्रेन के नजीबाबाद स्टेशन पर खड़े रहने से यात्री परेशान रहे।