फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दरोगा के परिजनों की मदद को आगे आया पुलिस महकमा

दरोगा के परिजनों की मदद को आगे आया पुलिस महकमा

Thu, 06 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
दरोगा के परिजनों की मदद को आगे आया पुलिस महकमा
बिजनौर। दरोगा सहजोर सिंह मलिक के मर्डर से आहत उसके परिवार की मदद के लिए पुलिस महकमा आगे आया है। पुलिस महकमे में सिपाही से लेकर एसपी तक ने एक दिन का वेतन मृतक दरोगा के परिजनों को दिया जाएगा। जिले की पुलिस से इकट्ठा हुए करीब 21 लाख का चेक दरोगा के परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

30 जून की रात मंडावर थाने की बालावाली चौकी पर तैनात दरोगा सहजोर सिंह का गोपालपुर गांव के पास चौकी पर जाते वक्त रास्ते में धारदार हथियारों से कत्ल कर दिया गया था। कातिल दरोगा का पिस्टल भी लूटकर ले गए थे। पुलिस इस केस का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। दरोगा के मर्डर के बाद पुलिस महकमा उनके परिवार की मदद के लिए आगे आया है। जिले भर की पुलिस ने एक दिन का वेतन दरोगा सहजोर सिंह मलिक के परिजनों को दिया जाएगा। सिपाही से लेकर एसपी तक का एक दिन का वेतन दरोगा के परिजनों की मदद के लिए काटा जाएगा। बुधवार को शामली में दरोगा के पैतृक आवास पर उनकी आरष्टी थी। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा ने जिले की पुलिस की ओर से एक दिन का वेतन सहजोर सिंह मलिक के परिजनों को देने की वहां घोषणा की। कहा कि आला अफसरों के निर्देश पर उन्होंने यह घोषणा की है। अफसरों के प्रतिनिधि के रूप में वह यहां पहुंचे हैं। करीब 21 लाख का चेक परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed