{"_id":"595004ce4f1c1b52478b470f","slug":"181498416334-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मनाने घर आ रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मनाने घर आ रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद मनाने आ रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
शेरकोट (बिजनौर)। ईद पर चंडीगढ़ से ट्रेन में आ रहे एक युवक की मौत हो गई। मोहल्ला खुराड़ा निवासी मुहम्मद शाकिब (22) पुत्र मुहम्मद जाहिद चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। शनिवार रात वह अपने भाई के साथ ईद पर चंडीगढ़ से ट्रेन में घर लौट रहा था। ट्रेन अंबाला रेलवे स्टेशन पर रुकी तो वह बोतल में पानी भरने के लिए उतरा। अचानक ट्रेन चलने लगी तो वह भागते हुए इसमें चढ़ने की कोशिश करने लगा। ट्रेन में भीड़ होने की वजह से वह दरवाजे पर ही लटक गया। संतुलन बिगड़ने से युवक की ट्रेन से नीचे गिरकर मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार देर शाम तक शव घर नहीं पहुंचा था। परिजन शव लेने के लिए रात में ही अंबाला रवाना हो गए।