{"_id":"5942e9924f1c1b91058b45cb","slug":"181497557394-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में एंटी भू माफिया टास्क फोर्स, पालिका की संपतियों से हटवाएगी अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकत में एंटी भू माफिया टास्क फोर्स, पालिका की संपतियों से हटवाएगी अतिक्रमण
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स कब्जा मुक्त कराएगी पालिका की संपत्ति
अधिकारियों ने शहर में जगहों को चिह्नित करने की कार्रवाई छेड़ी
ईओ ने अधीनस्थों को दो दिन में अतिक्रमण वाले स्थानों की मांगी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
जिले में गठित एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स हरकत में आ गई है। उसके द्वारा पालिका अधिकारियों से उन जगहों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है जहां पर अतिक्रमण किया गया है। टास्क फोर्स की सख्ती के बाद अधिशासी अधिकारी ने अधीनस्थों को स्थान चिह्नित कर दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पालिका अधिकारियों से रिपोर्ट मिलते ही टास्क फोर्स कब्जों को हटवाने की कार्रवाई छेड़ेगी।
फर्जीवाड़े का मामला हो या फिर अवैध वसूली का, नगर पालिका परिषद सुर्खियों में है। कोई न कोई गड़बड़ी सुर्खी बन जाती है। यहां बता दें कि नगर पालिका की जमीनों पर शहरवासियों ने कब्जा कर रखा है। किसी ने अपना गेट लगा दिया है तो किसी ने दुकान खोल ली है। ऐसे जगहों को कब्जा मुक्त कराने के लिए शासन के आदेश पर जनपद में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया है। बीते दिन शहर के होटल पार्थ में टास्क फोर्स की बैठक हुई थी, जिसमें अफसरों ने ईओ से अतिक्रमण वाले स्थानों की सूची दो दिन में तैयार कर देने को कहा था।
टास्क फोर्स के तेवर देखकर अधिशासी अधिकारी ने भी कार्य को तेजी से निपटाने का काम चालू कर दिया है। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों से कहा है कि वह शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर पालिका की जगह देखें और जहां पर भी अतिक्रमण नजर आए, उसको अपने रजिस्टर में दर्ज करें। दो दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्राप्त कराएं, ताकि समय रहते सूची टास्क फोर्स को सौंपी जा सके। हर कोई कर्मी पालिका की संपत्तियों को देखने में जुट गया है।
विज्ञापन
बयान...
नगर पालिका की शहरी आबादी में जितनी भी संपत्तियां हैं, उनका निरीक्षण कराया जा रहा है। देखा जा रहा है कि किसी संपत्ति पर कोई अतिक्रमण तो नहीं है। यदि है तो जगह का नाम दर्ज करेंगे। पूरी सूची बनने के बाद टास्क फोर्स को सौंपी जाएगी। उसके द्वारा ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी।
- मनोज कुमार रस्तोगी, ईओ नगर पालिका परिषद।