{"_id":"5942e9904f1c1ba2558b4726","slug":"181497557392-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड यात्रा में डीजे पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड यात्रा में डीजे पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा में डीजे पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा
कांवड़ शिविर लगाने से पहले प्रशासन से लेनी होगी अनुमति
कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के रहेंगे कड़े बंदोबस्त
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
सावन कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर रोक तो नहीं है, लेकिन कोर्ट के आदेशों का पालन हर हाल में कराया जाएगा। इसे लेकर मंथन शुरू हो गया है। इसके अलावा सेवादारों के नेशनल हाईवे से लेकर बिजनौर मार्ग पर कांवड़ शिविर लगाने से पहले शासन से मंजूरी लेनी होगी। बगैर अनुमति के शिविर नहीं लगा सकेंगे। कांवड़ शिविर में बनने वाले जलपान पर एफडीए को नजर रखनी होगी। साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर होमवर्क शुरू कर दिया है। सभी बिंदुओं पर गहनता के साथ मंथन किया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराना पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहता है। क्योंकि भारी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं। पूरे माह यह यात्रा चलती है। सावन के हर सोमवार को भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक किया जाता है। दस जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। यानि सात जुलाई से ही कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। कांवड़ यात्रा नजदीक आ गई है। प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सभी तैयारियों पर मंथन चल रहा है। पूर्व में कांवड़ यात्रा को लेकर शासन से क्या निर्देश मिले थे, उनका ध्यान किया जा रहा है। इस बार भी पूर्व की भांति ही दिशा निर्देश रहेंगे। बताया कि कांवड़ यात्रा में डीजे पर रोक तो नहीं है, लेकिन कोर्ट की जो गाइड लाइन है, उसका पालन कराया जाएगा। इसके अलावा निर्धारित स्थानों पर ही कांवड़ शिविर आयोजित होंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। जिन स्थानों पर कांवड़ शिविर आयोजित होंगे, उन स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। इसके अलावा शिविर में बनने वाले जलपान पर एफडीए को नजर रखनी होगी।
कांवड़ यात्रा के चलते नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। इसका प्लान तैयार हो रहा है। बड़े व भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। हाईव पर वन-वे ट्रैफिक भी रहेगा। इसके लिए सभी तैयारियों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं नेशनल हाईवे पर चौबीस घंटे कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर कड़ा पहरा रहेगा। चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। सभी तैयारियों को लेकर मंथन किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन का जल्द प्लान तैयार होगा।