{"_id":"5942d6d74f1c1bd63d8b465c","slug":"181497552599-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा पार्क को हरा-भरा बनाने के लिए लगेंगे मौलसरी के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा पार्क को हरा-भरा बनाने के लिए लगेंगे मौलसरी के पेड़
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलसरी के पेड़ों से हराभरा होगा इंदिरा पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
इंदिरा पार्क को हर-भरा बनाने के लिए पार्क के किनारे मौलसरी के छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए झूले लगेंगे। खेल का सामान भी मिलेगा। आवागमन के लिए पास-वे बनेगा। इंदिरा पार्क में सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। डीएम ने गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को डीएम जगतराज ने इंदिरा पार्क का औचक निरिक्षण किया। आवास विकास कॉलोनी समेत इंदिरा पार्क की निकासी के लिए नाले की ऊंचाई, चौड़ाई व निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को देखा। रास्ते में पिछाई गई इंटरलॉकिग के जगह-जगह बैठ जाने से डीएम नाराज थे। उन्होंने इनको सही कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधीनस्थों से कहा कि पार्क को हराभरा बनाए रखने और घूमने आने वाले लोगों को छाया उपलब्ध कराने के लिए किनारे-किनारे कम से कम 250 मोलसरी के छायादार पेड़ लगाए जाएं। पार्क में लाइट लगवाने, बैंच बनवाने, फव्वारे लगवाने तथा बच्चों के लिए झूले आदि लगवाने के लिए डीएम ने आवास-विकास अधिकारियों को तीन दिन में बजट बनाकर देने को कहा।
सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी पर नहीं आने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि उनका हाजिरी रजिस्टर वन विभाग के कार्यालय में रखा जाए। सक्षम अधिकारी प्रतिदिन इसका निरीक्षण करें। गैरहाजिर कर्मचारियों को वेतन काटें और गंभीर लापरवाही मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाए। डीएम ने 15 दिन बाद पुन: इंदिरा पार्क का निरीक्षण करने की बात कही। उनके साथ सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एडीएम सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
पेड़ों की पत्ती से बनेगी खाद
इंदिरा पार्क में खड़े पेड़ों के पत्ते अब बेकार नही जाएंगे। पेड़ों की पत्ती से बर्मी कम्पोट खाद बनाई जाएगी। डीएम ने पेड़ों की पत्ती से खाद निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के इस कदम से वन विभाग भी पेड़ो की पत्ती से खाद बनाने की प्रेरणा लेगा।
पार्क में बच्चों के लिए लगेंगे झूले, उपलब्ध रहेगा खेल का सामान
फोटो 03