फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना पर्चियों के लिए किसानों का तहसील में प्रदर्शन

गन्ना पर्चियों के लिए किसानों का तहसील में प्रदर्शन

Thu, 25 Apr 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
गन्ना पर्चियों के लिए किसानों का तहसील में प्रदर्शन
गन्ना पर्चियों के लिए किसानों का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का निदान कराने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को तहसील में गन्ना विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि चीनी मिल बंद होने के कगार पर हैं। लेकिन गन्ना विभाग की ओर से मांग करने के बाद भी उन्हें पर्चियां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। किसानों की मांग पर गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार कोंट को सभा स्थल पर बुलाया गया। किसानों से वार्ता के बाद सचिव ने दो दिन के भीतर उनकी समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया।
भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह गन्ना पर्चियों के लिए एक माह से परेशान हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उनके खेतों में पर्चियों के हिसाब से ज्यादा गन्ना खड़ा है। चीनी मिल ने 10 मई तक सीजन को बंद करने का एलान कर दिया है। यदि ऐसे में मिल बंद हो गई तो वह खेतों में खड़े गन्ने की आपूर्ति कहां और कैसे करेंगे। इस समस्या का निदान कराने की मांग को लेकर भाकियू के तहसील महासचिव हरिराज के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को आपातकालीन सभा का आयोजन किया। सभा से पहले किसानों ने गन्ना विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभा में कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति के विशेष सचिव को अपने बीच बुलाया और गन्ना पर्चियों में हो रही गड़बड़ी की शिकायत की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अधिकांश किसानों की जरूरत से ज्यादा पर्चियां जारी हो र्गइं। जबकि अधिकतर किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है और उन्हें पर्चियां नहीं मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं ने सचिव से व्यवस्था में सुधार करा री कलेंडरिंग कराने की मांग की है। सचिव नेे दो दिन के भीतर उनकी समस्या के निदान का भरोसा दिया। किसानों ने इसके अलावा 60 साल की आयुु की पूरी होने पर सरकार से राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर किसानों को पेंशन दिलाने, बिजली के बिलों को माफ करने, टूटी सरकारी नलकूपों की गूलों की मरम्मत कराने, आवारा गोवंश को पकड़ कर गोशालाओं में छुड़वाने की मांग की। इस दौरान लेखराज सिंह, रघुवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, अखिलेश कुमार, प्रेमराज सिंह, नरेंद्र, हरिराज सिंह, संतोष कुमार, विजयपाल सिंह, भोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन गजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed