फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने पकड़ी शीशम की लकड़ी से भरी डीसीएम, सीज

पुलिस ने पकड़ी शीशम की लकड़ी से भरी डीसीएम, सीज

Sun, 03 Feb 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी शीशम की लकड़ी से भरी डीसीएम, सीज
पुलिस ने पकड़ी शीशम की लकड़ी से भरी डीसीएम
विज्ञापन

स्योहारा। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध रूप से ले जाई जा रही शीशम की लकड़ी से भरी डीसीएम पकड़कर सीज कर दी। पुलिस ने इस मामले में चालक समेत चार लोगों को दबोच लिया।
पुलिस ने नूरपुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान लकड़ी से भारी एक डीसीएम को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार डीसीएम में शीशम की लकड़ी के 30 लट्ठे भरे थे। इनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। लकड़ी को तिरपाल से ढककर ले जाया जा रहा था। उपनिरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि लकड़ी को बिना कागजों के ले जाया जा रहा था। पुलिस के पूछताछ करने पर चालक ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया और चालक न ही कोई दस्तावेज दिखा सका। पुलिस ने डीसीएम को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार गांव बेरखेड़ा निवासी शमशाद, अमरोहा निवासी अरमान उर्फ मतलूब, तौफीक, गांव जमापुर निवासी जयपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि लकड़ी रैनी के जंगल से काटी गई थी। आरोपियों के विरुद्ध वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
स्योहारा। पुलिस ने तमंचा और चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने गांव मलकपुर के भट्टे के पास चेकिंग के दौरान मलकपुर निवासी जतिन, स्योहारा निवासी निखिल को एक तमंचे और चाकू के साथ दबोच लिया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed