फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चार दिन लापता युवती का शव चाचा के खेत से मिला

चार दिन लापता युवती का शव चाचा के खेत से मिला

Sat, 02 Feb 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
चार दिन लापता युवती का शव चाचा के खेत से मिला
कुएं में मिला लापता युवती का शव
विज्ञापन

रायपुर सादात/नजीबाबाद। एक युवती का शव उसके चाचा के खेत में स्थित कुएं में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने चार दिन पूर्व उसके लापता होने की तहरीर दी थी।

रायपुर सादात स्थित कुएं में शव होने की सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष अनुज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की पहचान अजय शर्मा की 29 वर्षीय पुत्री दीपा शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता शुक्रवार को वह अपने खेत पर आए थे। घर लौटते समय उनके छोटे भाई के खेत स्थित कुएं पर उनकी पुत्री का कपड़ा मिला और कुएं में झांकने पर उन्हें शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस और ग्रामीणों को दी। गौरतलब है कि अजय शर्मा ने 30 जनवरी को पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री 29 जनवरी की सुबह मंदिर के लिए निकली लेकिन घर वापस नहीं आई। साथ गांव के एक युवक रवि कुमार पर पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed