{"_id":"5c251de9bdec2256fa268cbe","slug":"171545936361-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने बीएसए को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने बीएसए को लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अधिकारी ने बीएसए को लगाई फटकार
बिजनौर। मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व जिला नोडल अधिकारी पंजक कुमार ने निरीक्षण के समय निरीक्षण पुस्तिका न बनाए जाने तथा विभागीय योजनाओं की आवश्यक जानकारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई तथा बीएसए को फटकार लगाई। उन्होंने सीडीओ को बीएसए का जवाब-तलब करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीडीओ को बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की निरीक्षण आख्या का अवलोकन करने के निर्देश भी दिए।
मिशन निदेशक पंकज कुमार अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत दोहपर तीन बजे बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए द्वारा निरीक्षण आख्या उपलब्ध नहीं कराए जाने पर मिशन निदेशक व नोडल अधिकारी ने बीएसए को फटकार लगाई। उन्होेंने कहा कि शासन की मंशा है कि शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन एवं क्रियान्वयन पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के आधार पर किया जाए ताकि आमजन को उनका अपेक्षित लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने शासन द्वारा छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क वितरित की जाने वाली यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, पाठ्य पुस्तक की उपलब्धता एवं उनके वितरण की जानकारी प्राप्त की। डिस्पेच पंजिका को नियमानुसार बनाने के निर्देश दिए ताकि पता चल सके कि कौन सा पत्र किससे संबंधित है और उसका निस्तारण हुआ है या नहीं। विगत वर्ष के सापेक्ष शासकीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ा हुआ पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया गया। मिशन निदेशक द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी से विभागीय एनईएस तथा प्रेरणा योजना के बारे में जानकारी चाहे जाने पर उनके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर उन्होंने निर्देश दिए कि बीएसए अपनी कार्य प्रणाली में अपेक्षित सुधार लाएं। सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधन, विदेश यात्रा, मृतकाश्रित पटल पर कार्यरत कार्मिकों से पूछे गए प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। नोडल अधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में गैस सिलिंडर की उपलब्धता का प्रमाण पत्र मुख्य विकास अधिकारी को आज ही उपलब्ध करायें ताकि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सत्यापन किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सीसीएल अवकाश के संबंध में निर्देश दिए कि महिला अध्यापक को किसी भी अवस्था में परेशान न किया जाए और प्राथमिकता के आधार पर सीसीएल अवकाश स्वीकृत किए जाएं। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विभागीय पोर्टल का अवलोकन न किए जाने पर उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि प्रति दिन विभागीय पोर्टल का अवलोकन करें और उस पर प्राप्त निर्देशों का अक्षरत: पालन करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर डीएम अटल कुमार रॉय, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर बृजेश कुमार, बीएसए महेश चंद्र सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।