{"_id":"5c251dbabdec2256b37e6f55","slug":"171545936314-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
हल्दौर। करीब एक सप्ताह पूर्व रुट्स इंटरनेशनल स्कूल के पास कार व रोडवेज बस की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए कार सवार युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मोहल्ला खेड़ा निवासी मेहर आलम (23) की बुधवार को मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
पशुशाला से पशु चोरी
हल्दौर। चोरों ने गांव पावटी में एक व्यक्ति की पशुशाला से एक भैंस और भैंसा चोरी कर लिए। पीड़ित पशुपालक ने चोरी की तहरीर अम्हेड़ा चौकी पुलिस को दी है।
गांव पावटी निवासी पशुपालक सचिन कुमार की पशुशाला गांव से बाहर गांव मुकरपुर सत्ती मार्ग के पास स्थित है। सचिन के अनुसार चोर उसकी पशुशाला में बंधी एक दुधारुभैंस व एक भैंसा चोरी कर लिए। चोरी हुए दोनों पशुओं की कीमत करीब 80 हजार है। चौकी प्रभारी ए.के. कांबोज का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।
एक ही परिवार के तीन लोग घायल
हल्दौर। बृहस्पतिवार को नगीना थाना क्षेत्र के गांव भूरापुर निवासी मोहन कुमार अपनी पत्नी कलावती व पुत्री रेखा के साथ बाइक से जलीलपुर जा रहे थे। बालकिशनपुर चौराहे के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया।