{"_id":"5bf84bc7bdec22416f2317b0","slug":"171542998983-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी चलती कार, कार सवारों को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी चलती कार, कार सवारों को बाहर निकाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर चलती कार में लगी आग
अफजलगढ़। जसपुर (उत्तराखंड) के गांव पतरामपुर निवासी देवेंद्र पुत्र गुरुबख्श सिंह और कुलदीप पुत्र गुरुदयाल सिंह आर्टिका साउथ दिल्ली में रहता है। एक सप्ताह बाद कुलदीप की शादी है। वह बृहस्पतिवार रात दिल्ली से अपने घर आ रहा था। जब वह अफजलगढ़ के गांव शेरगढ़ के निकट पहुंचे तो कार की वायरिंग में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार से लपटें उठती देख राहगीर सहम गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद देवेंद्र और कुलदीप को कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे सीओ कृपाशंकर कन्नौजिया और कोतवाल राजेश सिंह सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों से पूछताछ की।