{"_id":"5bbe4c7d867a55281d42fc9e","slug":"171539198077-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की हजारों एकड़ भूमि कब्जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की हजारों एकड़ भूमि कब्जाने का आरोप
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की हजारों एकड़ भूमि कब्जाने का आरोप
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन (अराजनैतिक) की अफजलगढ़ इकाई ने कुछ लोगों पर वन विभाग की क्षेत्र में हजारों एकड़ भूमि कब्जाकर फसलें उगाने का आरोप लगाया है। एडीएम प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शीघ्र ही समस्या का निस्तारण नहीं होने पर आकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को दिए ज्ञापन में ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि धामपुर तहसील के अफजलगढ़ ब्लॉक में कुछ लोगों ने कई सालों से वन विभाग की हजारों एकड़ भूमि पर कब्जा कर रखा है। इस भूमि पर आरोपियों द्वारा गन्ने की पैदावार की जा रही है। ऐसा कर ये लोग शासन-प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इन भूमाफियाओं की शिकायत पूर्व में की जा चुकी है। कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं। आरोप है कि इन्हें सिंचाई और वन विभाग के अफसरों का संरक्षण प्राप्त है। आकियू ने एडीएम से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भारत सिंह, रमेश सिंह, देवेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, परवेंद्र, सतीश कुमार, इकबाल अहमद, शमशुद्दीन आदि शामिल रहे।