{"_id":"5b48fc364f1c1b3f748b479b","slug":"171531509814-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत,जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत,जाम
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। कोतवाली बिजनौर रोड पर ईदगाह के पास ई-रिक्शा और डीसीएम की भिडंत में ई-रिक्शा पर बैठे एक युवक की मौत हो गई। रिक्शा चालक मामूली रूप से घायल हो गया। उत्तेजित भीड़ ने कोतवाल-बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया। उसी दौरान वहां से गुजर रही धामपुर डिपो की रोडवेज बस के उत्तेजित भीड़ ने शीशे तोड़ दिए। पुलिस के समझाने के बाद मृतक के परिजनों ने दो घंटे बाद जाम खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया हैं।
थाना मंडावर क्षेत्र के गांव रामजीवाला छकड़ा निवासी सुमित 20 वर्ष अपनी भाभी के भाई थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी सनी की ई-रिक्शा में बैठ कर गांव रहमापुर जा रहे थे। कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर ईदगाह से पहले ई-रिक्शा डीसीएम से टकरा गई। ई-रिक्शा में बैठे सुमित कुमार उर्फ छोटू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व सनी मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर मृतक के रिश्तेदार व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान मार्ग से गुजर रही धामपुर डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस के उत्तेजित ग्रामीणों ने शीशे तोड़ दिए। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस व संभ्रांत लोगों के समझाने पर जाम कर्ताओं ने दो घंटे बाद जाम खोला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। चालक डीसीएम सहित फरार हो गया था। पुलिस ने पीछा कर नगीना फाटक पर जाकर पकड़ लिया।