{"_id":"5b47aaae4f1c1b18308b5e7c","slug":"171531423406-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना सबकी जिम्मेदारी : डीएम
बिजनौर। जिलाधिकारी ने कहा कि पॉलीथिन पर प्रदेश सरकार ने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है । सभी को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह कार्य केवल शासन-प्रशासन की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी लोगों का दायित्व है। डीएम विकास भवन में ग्राम प्रधानों की बैठक ले रहे थे। विकास भवन सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों का दायित्व है कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों एवं अन्य लोगों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी देकर समझाएं। बैठक में तैमूरपुर दीपा के ग्राम प्रधान पति सुधीर कुमार, मोहम्मदपुर देवमल के प्रधान राजेंद्र सिंह, फरीदपुर भोगी के प्रधान राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।