{"_id":"5b465d104f1c1b97468b5ebd","slug":"171531338000-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में किसान की हार्ट अटैक से मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में किसान की हार्ट अटैक से मौत, हड़कंप
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सदर तहसील में विरासत दर्ज कराने आए किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी निवासी मतलूब मंगलवार को सदर तहसील में अपनी मां जफरीन की जमीन की विरासत दर्ज कराने के लिए आए थे। तभी उसकी अचानक तबियत खराब हो गई। बताया जा रहा है किसान ने वकील के मुंशी से पानी मांगा था लेकिन जबतक वह लौटा तब तक किसान जमीन पर गिर पड़ा। किसान के बेहोश होते ही तहसील में अफरातफरी मच गई। वकील उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक से बताया है। मौत की खबर मिलते ही परिजन तहसील पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।