फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आपसी सहमति से निकली कलश यात्रा

आपसी सहमति से निकली कलश यात्रा

Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
आपसी सहमति से  निकली कलश यात्रा
कलशयात्रा का विरोध, दो पक्षों में हुआ तनाव
विज्ञापन

नगीना। शिवलिंग की स्थापना को लेकर निकाली जा रही कलश यात्रा का दूसरे पक्ष के लोगों विरोध करने पर एसडीएम, सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद कलश यात्रा को शांतिपूर्वक निकलवाया गया और शिवलिंग की स्थापना का कार्यक्रम संपन्न कराया।
नगीना थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर कला में बुधवार को पंडित शिवकुमार शर्मा की ओर से शिवमंदिर के पास बंद पड़े के कुएं पर शिवलिंग की स्थापना होनी थी। इसके लिए श्रद्धालुओं ने गांव में कलश यात्रा निकालनी शुरू की, तभी दूसरे पक्ष के लोगों यह कहते हुए कलश यात्रा का विरोध कर दिया कि नई परंपरा नहीं होनी चाहिए। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी मौके पर गांव में पहुंचे और एक पक्ष से मोहित प्रजापति, शिवकुमार शर्मा, योगराज सिंह तथा दूसरे पक्ष से तसलीम, यामीन, मुमताज, इदरीश, नसीम अहमद से वार्ता की गई। वार्ता के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनने पर कलश यात्रा को निकाला गया।
विज्ञापन

यात्रा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, अनूप वाल्मीकि, प्रमोद चौहान, ठाकुर शेखर भी शामिल रहे। कलश यात्रा निकालने के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने जमकर हर हर महादेव, जयकारा वीर बजरंगी का जयघोष किया। शिवलिंग की स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस की एक पीकेट तैनात की गई है। सीओ प्रवीण कुमार का कहना है कि गांव में पूर्ण शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed