{"_id":"5b4262cc4f1c1b95288b56de","slug":"171531077324-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के उत्पीड़न से बाज आए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के उत्पीड़न से बाज आए सरकार
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा बढ़ाई गईं बिजली की दरों को लेकर प्रदेश भर में होने वाले विरोध-प्रदर्शन की रणनीति बनाई। रालोद ने कार्यकर्ताओ से गांव-गांव में जाकर लोगो को जोड़ने का आहवान किया।
रविवार को रालोद की बैठक जय गोविंद स्कूल में आयोजित हुई। जिसमें बिजली दरों में बढ़ोत्तरी एवं गन्ने का भुगतान समय पर नहीं होने पर चिंता जताई गई। जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह कहा कि किसानों को शेडयूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों का उत्पीड़न होने पर रालोद सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन व आन्दोलन को बाध्य होगी। पार्टी कार्यकर्ता जी जान से रालोद की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए गांव गांव घूमेंगे। सदस्यता अभियान चलाकर रालोद से लोगो को जोड़ेंगे। 4 अगस्त को अमरोहा में चौधरी जयंत सिंह के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक अशफाक अली खां, मनवीर सिंह चिकारा, चौधरी रामवीर सिंह, अटल कुमार सिंह, अजय गिल, हाजी राशिद, योगेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, अरविंद सिरोही, निखिल सिरोही आदि मौजूद रहे।