{"_id":"5b42600a4f1c1b05278b547d","slug":"171531076618-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में टंकियों से पेयजल आपूर्ति का कार्य अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में टंकियों से पेयजल आपूर्ति का कार्य अधर में लटका
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट के अभाव में पेयजल आपूर्ति का कार्य लटका
अफजलगढ़। गांव हीरापुर गोकल उर्फ गढ़वावाला में बनी टंकी से दो वर्ष बाद भी ग्रामीणों को पीने का पानी नसीब नहीं हुआ। ग्रामीणों को पेयजल के लिए संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल निगम से शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
याकूब, शराफत, अमानत, नफीस, बबलू, तेजपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, पुष्पेंद्र, हेमराज आदि का कहना है कि जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के दो साल से तैयार टंकी के पानी की आपूर्ति नहीं हुई। गांव में पाइप लाइन तक नहीं बिछाई गई। गर्मी में भूजल स्तर गिरने की वजह से ग्रामीण पेयजल के संकट से परेशान हैं। गांव के इंडिया मार्का हैंडपंपों का पानी तक पीने योग्य नहीं है। आधा दर्जन से ज्यादा इंडिया मार्का खराब पड़े हैं। घरों में लगे हैंडपंप भी सूखने की कगार पर हैं।
कई बार जल निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक किसी भी तरह पेयजल संकट का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं, जटपुरा महावतपुर और पुक्खेवाला में भी टंकी निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। जल निगम के जेई शुभम सक्सेना का कहना है कि बजट न होने के कारण कार्य रुका पड़ा है, शासन से धनराशि मिलते ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।