{"_id":"5afc71404f1c1be3408b5d74","slug":"171526493504-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजिली संकट, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजिली संकट, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
Updated Wed, 16 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
लालवाला बिजली घर शुरू, ग्रामीण परेशान
नजीबाबाद। तहसील की सीमा पर स्थित तेलीपाड़ा फार्म समेत कई गांव बिजली संकट से जूझ रहे हैं। हाल ही में क्षेत्र को लालवाला बिजली घर से जोड़ा गया है, लेकिन उन्हें पर्याप्त विद्युत नहीं मिल रही है।ग्राम प्रधान तेलीपाड़ा रुचि त्यागी और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नजीबाबाद सुरेश कुमार को सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यूपी और उत्तराखंड की सीमा पर बसे ग्राम पंचायत तेलीपाड़ा सहित कई अन्य ग्राम पंचायतों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए लालवाला बिजली घर बनाया गया है। जब से लालवाला बिजली घर से क्षेत्र को बिजली दी जा रही है तब से 16 से 18 घंटे बिजली नहीं मिला रही। जबकि उत्तराखंड के कोटद्वार से उन्हें 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल रही थी। उन्होंने चेतावनी दी, कि यदि इन गांवों में विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो क्षेत्र के ग्रामीण धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम पर विवश होंगे।