{"_id":"5af33f3f4f1c1be2798b89c2","slug":"171525890879-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने कॉलोनी संचालकों को किया नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने कॉलोनी संचालकों को किया नोटिस जारी
Updated Thu, 10 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। नहटौर-धामपुर मार्ग पर विकसित हो रही दो कॉलोनी संचालकों को नगर पालिका ने नोटिस जारी किया है। कॉलोनी विकसित करने से पहले नक्शा प्लान प्रस्तुत नहीं किया गया है। नगर पालिका ने तीन दिन के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया है। पालिका अधिनियमों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।
नगर पालिका सीमा के तहत नहटौर धामपुर मार्ग पर दो कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा है। उक्त कॉलोनी को काटने से पहले नगरपालिका में नक्शा प्लान तक प्रस्तुत नहीं किया गया है। पालिका का कहना है कि कॉलोनियों को नियम विरुद्ध काटा जा रहा है। कॉलोनी काटने के नियमों को पूरा नहीं किया जा रहा है। रातों रात चोरी छिपे कार्य किया जा रहा है। पूर्व में भी कई कॉलोनियों को नियम विरुद्ध विकसित कर दिया गया। कॉलोनियों में समस्या पैदा होने पर नगर पालिका को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगरपालिका ने तीन दिन के भीतर दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा है। पालिका के सूत्रों ने बताया कि नोटिस जारी कर दिया गया है ।तीन दिन का समय दिया गया है। दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर पालिका अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।