फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
बिजनौर । महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ियों ने मशाल भी जलाई। प्रदर्शनकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी जिलाध्यक्ष वेत्रलता शर्मा के नेतृत्व में नुमाइश ग्राउंड पर एकत्रित हुई और यहां से प्रदर्शन करती हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस तिराहे, मुख्य डाकघर चौराहे, रोडवेज चौराहे होते हुए कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष वेत्रलता ने कार्यक र्ताओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारियों का दर्जा दिलाने, सरकारी कर्मचारी घोषित होने तक मानदेय 15 हजार रुपये और 10 हजार रुपये कराने, मौसम के अनुरूप बच्चों का पौष्टिक आहार दिलाने, 25 वर्ष से लगातार कार्य कर रही कार्यकर्ताओं को प्रमोशन का लाभ दिलाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष वेत्रलता शर्मा ने कहा कि छह दिसंबर को भी प्रदर्शन कर डीएम को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस मौके पर रुकसाना पैट्रिक, पूनम शर्मा, सविता शर्मा, शशिबाला शर्मा, राजबाला रानी, सुनीता पाल, सरोज शर्मा, तारा देवी, संतोष चौधरी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed