{"_id":"5a26dbe74f1c1bc5758b72c5","slug":"171512496103-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी चिकित्साधिकारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी चिकित्साधिकारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम और संविदा चिकित्सकों ने सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया।
मंगलवार को महिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की अध्यक्ष मणि पांडेय, मंत्री पूनम त्रिपाठी के नेतृत्व में एएनएम और संविदाकर्मी एकत्र हुईं। महिला स्वास्थ्यकर्मी पीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारियों ने वैक्सीन ढुलान का पैसा न देने, दो राउंड के पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का भुगतान न करने, काफी समय से प्रमोशन प्रक्रिया ठप होने पर रोष जताया। महिला स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप था कि पीएचसी के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह उनका मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक उनका उत्पीड़न बंद नहीं होता और वेतन काटने की संस्तुति को वापस नहीं लिया जाता, तब तक महिला स्वास्थ्यकर्मी विरोध आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शनकारियों में डॉ. अरुणिमा, डॉ. पूर्णिमा, अंशु, पुष्पा वर्मा, कमलेश, नेहा पाल, सुषमा देवी, विजय लक्ष्मी, बीना शर्मा, विनोद बाला, सर्वेश रानी, राजबाला, योगेश कुमारी सहित अनेक महिला स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थीं। प्रदर्शन के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील पहुंचकर डीएम जगतराज, सीएमओ राकेश मित्तल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।