{"_id":"59821ac94f1c1bcc1b8b485a","slug":"171501698761-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटवाने का एसडीएम को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटवाने का एसडीएम को सौंपा पत्र
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । भाजपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अनाधिकृत वाहन स्टैंड और जगन्नाथ चौराहा कुंआ से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।
भाजपा युवा मोर्चा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अंकित राजपूत, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विक्रांत चौधरी, आशीष पहलवान, विकास कुमार, विजेंद्र सिंह, अभिषेक यादव, सुखविंदर सिंह, हरीश राजपूत, आकाश, तरुण, सुमित राजपूत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें चौराहा जगन्नाथ पर स्थित प्राचीन कुएं पर किया गया अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल ने माल गोदाम तिराहे, कृष्णा टाकीज परिसर और केनरा बैंक के निकट अनाधिकृत रूप से प्राइवेट वाहनों का संचालन आने से जाम की समस्या होने की एसडीएम को जानकारी दी। एसडीएम को अवगत कराया कि हाईवे पर अनाधिकृत रूप से डग्गामार वाहनों का संचालन होने से आए दिन क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। एसडीएम ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।