फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क दुर्घटना में आठ शिक्षा मित्र हुए घायल

सड़क दुर्घटना में आठ शिक्षा मित्र हुए घायल

Mon, 31 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में आठ शिक्षा मित्र हुए घायल
बिजनौर। धरने से धामपुर क्षेत्र की आठ महिला शिक्षामित्र मारुति वैन से घर लौट रहीं थीं। अचानक वैन, सामने से आ रही कार से टकरा गई। वैन में बैठीं आठ महिला शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद दो को रिलीव कर दिया गया, जबकि छह का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों का धरना चल रहा है। रविवार को भी शिक्षामित्र धरने पर बैठे थे। दोपहर दो बजे धरना समाप्त हुआ। धामपुर क्षेत्र की आठ महिला शिक्षामित्र डोली, आसमां, संजना, ममता, पूजा, शबनम, बबीता व शिवदेश एक साथ धरने पर प्रतिदिन मारुति वैन से आती हैं। दोपहर दो बजे के बाद धरना समाप्त होने पर ये सभी वैन से धामपुर के लिए लौट रहीं थीं। झालू व नांगलजट के बीच में अचानक इनकी वैन सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में आठों शिक्षामित्र घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। डोली व आसमां के गुम चोट थीं। इन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि संजना, ममता, पूजा, शबनम, बबीता व शिवदेश के काफी चोट आई है। पैरों की हड्डी टूटी है। इन सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक्सीडेंट का पता चलते ही जिला अस्पताल में प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी, अजय पाल के नेतृत्व में काफी संख्या में शिक्षामित्रों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed