फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पूरे जिले में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का डंडा

पूरे जिले में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का डंडा

Fri, 21 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
पूरे जिले में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का डंडा
डीएम ने अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम किया जारी
विज्ञापन

बिजनौर। सड़कों पर फैल रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है। पूरे जिले में एक साथ अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम डीएम जगतराज ने जारी कर दिया है। पूरे जिले में 23 से 25 जुलाई तक अतिक्रमण को चिह्नित किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए गठित कमेटी में पालिका व पंचायतों के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा और भी विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि अभियान के बाद फिर से अतिक्रमण काबिज न हो जाए।
अतिक्रमण हटाने के लिए की जाने वाली घोषणा कागजों में ही सिमट कर रह जाती हैं। कभी किसी त्यौहार तो कभी किसी और बहाने से हर बार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान टल जाता है, लेकिन इस बार डीएम ने पूरे जिले से अतिक्रमण हटवाने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। बिजनौर नगर पालिका में एक से पांच अगस्त तक, हल्दौर में पांच से नौ अगस्त तक, नगर पंचायत मंडावर में दस से 14 अगस्त तक, नगर पंचायत झालू में 15 से 19 अगस्त तक, नगीना में एक से पांच अगस्त, नगर पंचायत बढ़ापुर में छह से दस अगस्त तक, चांदपुर में एक से पांच अगस्त तक, नूरपुर में छह से दस अगस्त तक, नजीबाबाद में एक से पांच अगस्त तक, किरतपुर में पांच से नौ अगस्त तक, साहनपुर में दस से 14 अगस्त तक, जलालाबाद में 15 से 19 अगस्त तक, धामपुर में एक से पांच अगस्त तक, शेरकोट में पांच से नौ अगस्त तक, नहटौर में दस से 14 अगस्त तक, अफजलगढ़ में 15 से 19 अगस्त तक, स्योहारा में 20 से 24 अगस्त तक, सहसपुर में 20 से 24 अगस्त तक अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

सहयोग की अपेक्षा
अतिक्रमण हटवाने से पहले अधिकारियों की गठित कमेटी की व्यवसायिक व सामाजिक संगठनों के साथ बैठक होगी। बैठक में इनसे अतिक्रमण हटवाने में सहयोग को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजरी नक्शा बना हटेगा अतिक्रमण
अभियान से पहले नगर का नजरी नक्शा बनाकर उसमे अतिक्रमण वाले स्थानों को प्रदर्शित किया जाएगा। अतिक्रमण हटवाने के दौरान सीओ द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कब्जामुक्त होने वाले पार्कों का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed