{"_id":"596668ba4f1c1b87478b4598","slug":"171499883706-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पालिका चेयरमैन के हमलावारों के घर लगे फरारी के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पालिका चेयरमैन के हमलावारों के घर लगे फरारी के नोटिस
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा। पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन पर जानलेवा हमला करने वालों आरोपियों के घर पर पुलिस ने फरारी के नोटिस चस्पा किए।
सहसपुर के पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन जहीन अख्तर पर 20 अप्रैल को सहसपुर के मुख्य बाजार में हमला कर घायल कर दिया गया था। पीड़ित के भतीजे डा. अहसान जमील ने पुलिस में जान से मारने के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज कराया गया था। इसमें चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। रिपोर्ट से शाहदुल्ला खां और जफरउल्ला खां के नाम निकालने की बात जब पीड़ित को पता चला तो पीड़ित एडीजीपी लॉ एण्ड आर्डर से मिले। इसके बाद एसपी बिजनौर ने जांच पुन: स्योहारा थाने के ही दूसरे दरोगा आरपी सिंह को दी गई। उन्होंने रिपोर्ट में दर्ज चारों शाहदुल्ला खां, जफरउल्ला खां, फसीउल्ला खां, और मोहसिन को पुन आरोपी बना दिया। पुलिस के अनुसार जफरउल्ला खां, शाहदुल्ला खां और मोहसिन अभी फरार चल रहे हैं। अदालत से 7 जुलाई को फरारी का नोटिस जारी हुआ। पुलिस द्वारा 11 जुलाई को यह नोटिस आरोपियों के घर पर चस्पा कर दिया गया।