फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों का आरक्षित कोच पर कब्जा, टीटीई को बंधक बनाया

किसानों का आरक्षित कोच पर कब्जा, टीटीई को बंधक बनाया

Fri, 16 Jun 2017 05:15 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
किसानों का आरक्षित कोच पर कब्जा, टीटीई को बंधक बनाया
किसानों का आरक्षित कोच पर कब्जा, टीटीई को बंधक बनाया
विज्ञापन

नजीबाबाद में 20 मिनट से अधिक खड़ी रही एक्सप्रेस ट्रेन
नजीबाबाद (बिजनौर)। हरिद्वार में आयोजित किसान चिंतन शिविर में जा रहे किसानों ने इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन के आरक्षित कोचों पर कब्जा कर लिया। किसानों ने कोच खाली करने के लिए कहने पर टीटीई को भी कुछ देर तक बंधक बनाए रखा। एक आरक्षित रेलयात्री द्वारा रेल मंत्री को मामला ट्वीट करने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। नजीबाबाद में आरक्षित कोच को किसानों से मुक्त कराया गया।

इलाहाबाद से हरिद्वार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन 14115 अप करीब दो घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। ट्रेन के नजीबाबाद पहुंचने से पहले ही मुरादाबाद कंट्रोल ने स्टेशन को आरक्षित एस-6 कोच को किसानों से मुक्त कराने की सूचना दी। ट्रेन जैसे ही नजीबाबाद पहुंची, आरपीएफ, जीआरपी पुलिस बल और स्टेशन पर मौजूद टीटी स्टाफ के सदस्यों ने एस-6 कोच पर पहुंचकर आरक्षित कोच पर कब्जा किए बैठे किसानों को कोच से नीचे उतारा। बताया जाता है कि एस-6 कोच की बर्थ 55 पर सफर कर रहे एक यात्री ने रेलमंत्री को ट्वीट कर किसानों द्वारा आरक्षित सीटों पर कब्जा करने की शिकायत की थी। एक्सप्रेस ट्रेन में चल रहे टीटी स्टाफ ने किसानों को आरक्षित कोच से नीचे उतारने का प्रयास किया, तो एक कोच में किसानों ने एक टीटीई को बंधक बनाकर अपने पास बैठा लिया। इस बाबत जानकारी मिलने पर पुलिस बल ने कोच के भीतर पहुंचकर किसानों को आरक्षित कोच से नीचे उतारा और टीटीई को बंधनमुक्त कराया। इस दौरान ट्रेन नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट से अधिक देरी तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा हरिद्वार दिशा में जाने वाली अन्य ट्रेनों में किसानों की भारी भीड़ चलने से यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed