फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   171 children selected for admission under RTE

आरटीई के तहत 171 बच्चों का प्रवेश के लिए चयन

Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
171 children selected for admission under RTE
आरटीई के तहत 171 बच्चों का प्रवेश के लिए चयन
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूल में प्रवेश के लिए दूसरे चरण में 171 बच्चों का चयन हुआ। इन बच्चों को प्रवेश के लिए डीएम की उपस्थिति में स्कूलों का लॉटरी सिस्टम से आवंटन भी हो गया।
चालू शैक्षिक सत्र में आरटीई के तहत दो चरणों में दुर्बल एवं मध्यम परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया पूर्ण हो गई। द्वितीय चरण के प्रवेश के लिए जिलाधिकारी की उपस्थिति में लॉटरी सिस्टम से आवेदन करने वाले छात्रों को स्कूल आवंटन हो गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि दूसरे चरण में प्रवेश लेने के लिए गत दो अप्रैल से 23 अप्रैल तक ऑनलाइन फार्म भरे गए थे। उन्होंने बताया कि आरटीई के द्वितीय चरण में 304 आवेदन आए थे, जिसमें 10 फार्म त्रुटि के कारण निरस्त हो गए।
विज्ञापन

लॉटरी सिस्टम के माध्यम से 171 बच्चों को प्रारंभिक पढ़ाई नर्सरी से कक्षा एक के लिए स्कूल आवंटन हो गए। बाकी 123 बच्चों ने जिन विद्यालयों में प्रवेश को आवेदन किए थे। उन विद्यालयों में आरटीई के आरक्षण की सीट खाली नहीं थी। उन स्कूलों में पहले चरण में ही सीट फुल हो गई थीं। बीएसए ने बताया कि आरटीई के तहत ही पहले चरण यानी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही 234 बच्चों का चयन होकर स्कूल आवंटन हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed