{"_id":"6091972f8ebc3ebf1b5502e8","slug":"17-deaths-due-to-fever-corona-in-bijnor-district-bijnor-news-mrt5370847113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बुखार, कोरोना से 17 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बुखार, कोरोना से 17 की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुखार, कोरोना से 17 की मौत
बिजनौर/धामपुर/नगीना/नूरपुर/हल्दौर। जनपद में बुखार और कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार को भी बुखार से 14 और कोरोना से एक पत्रकार सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जिले के कोरोना के साथ बुखार भी बेकाबू हो चुका है। जिसके सामने स्वास्थ्य विभाग की लाचार हो रहा है।
नगीना के मोहल्ला क्षत्रिय नगर निवासी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गांव बेनीपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अध्यापक रहे सुमिंदर सिंह (45) की बुखार से मौत हो गई। धामपुर क्षेत्र में एक पत्रकार सहित चार लोगों की मौत हो गई। नगीना थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी निवासी विनय कुमार धामपुर की टीचर्स कॉलोनी में रहते थे। वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे, काशीपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। फूल बाग कॉलोनी में भी एक महिला की मौत हुई। रानीबाग कॉलोनी में धामपुर तहसील के लेखपाल सुधीर कुमार की कोरोना संक्रमण से मुरादाबाद में निजी अस्पताल में मौत हो गई। मेरठ से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के पूर्व तहसील प्रभारी धामपुर थाने के गांव मनकुआं निवासी वेदप्रकाश चौहान (45) की मंगलवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। धामपुर चीनी मिल में कई अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमण से ग्रसित बताये गए हैं। इनके अलावा मंगलवार को नींदडू़ में बुखार से इकतेदार उर्फ इकबाल (62), राशिद उर्फ बुंदू (65), सईदा पत्नी गफ्फार (76) की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार 22 अप्रैल से चार मई तक 13 दिनों में गांव के लगभग 40 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।
वहीं, नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव धारुपुर में एक ही दिन जिला सहकारी बैंक के लिपिक हरीश कुमार (36) पुत्र लालबहादुर सिंह को दो दिनों से बुखार था। उसने बिजनौर ले जाते समय दम तोड़ दिया। यहीं के रहने वाले डालचंद की पत्नी क्रांति देवी (75) का भी निधन हो गया, वह भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। गांव निवासी हरकेश सिंह की पत्नी दुलारी देवी (72) की भी सांसें थम गईं। वहीं दोपहर ढलते ही लगभग 78 वर्षीय कंढेरा सिंह की भी आकस्मिक मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 24 घंटे में चार मौत होने से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बल्दिया निवासी लगभग 30 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई।