फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   169 more corona infected in the district in Bijnor

जिले में 169 और मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 06 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
169 more corona infected in the district in Bijnor
बिजनौर में जिले में 169 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को प्राप्त हुई 1294 जांच रिपोर्ट में से 169 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 1125 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। अभी तक 29 अप्रैल को रिकॉर्ड अधिकतम 674 कोरोना के मामले मिले थे। वर्तमान में 2578 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
बुधवार को जनपद में कुल 1294 जांच रिपोर्ट आई, जिनमें से 169 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 1125 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 11 हजार को भी पार कर गया है। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हजार 15 पर पहुंच गई है। ठीक होने वाले लोगों की स्थिति पर नजर डालें तो 8566 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं, जबकि 78 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। नए मरीजों में 89 की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में और शेष का रैपिड एंटीजन किट से हुई जांच में पता चला है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 65 हजार 542 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी 2578 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन केस की संख्या 2371 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

381 लोगों का किया चालान
बिजनौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को जनपदीय पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे 381 लोगों का चालान करते हुए उनसे तीन लाख पांच हजार रुपये का जुुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed