{"_id":"5c7591a5bdec222c572344dc","slug":"161551208869-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सहकारी समिति में आयोजित हुई किसान संगोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सहकारी समिति में आयोजित हुई किसान संगोष्ठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को दी बीमा योजनाओं की जानकारी
नांगलसोती। किसान सेवा सहकारी समिति द्वारा आयोजित संगोष्ठी में किसानों को कृषि ऋण एवं बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला सहकारी बैंक नांगलसोती के प्रबंधक दिनेश कुमार ने क्षेत्रीय किसानों को कृषि ऋण योजनाओं के साथ किसानों को दी जाने वाली बीमा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना सहित विभिन्न बीमा योजनाओं से जुड़कर भविष्य को सुरक्षित करने की सलाह दी। किसान सेवा सहकारी समिति नांगलसोती परिसर में आयोजित संगोष्ठी में एमडी बसंत कुमार ने समिति द्वारा किसानों द्वारा सुविधाओं की जानकारी दी।
पूर्व सभापति रोहिताश सिंह की अध्यक्षता और बसंत कुमार के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में सत्येंद्र सिंह, मुकेश सिंह, जयपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, अजय कुमार, धर्मवीर, मुनेंद्र सिंह सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।