फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के दिए निर्देश

बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के दिए निर्देश

Tue, 05 Feb 2019 01:06 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के दिए निर्देश
UP Board Exam
बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम ने अटल कुमार रॉय ने कहा कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्वक रूप से संपूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था, कक्षा कक्ष में समुचित प्रकाश व्यवस्था करने के केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें तथा प्रश्न पत्र से लेकर उत्तर पुस्तिका रखने तक समुचित व्यवस्था की जाए।

सोमवार को डीएम अटल कुमार राय ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, एसडीएम, पुलिस प्रशासन व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेकर यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनैर में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा केन्द्र के बाहर समाज विरोधी तत्वों तथा वाह्य व्यक्तियों को एकत्र न होने दे। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की जाएगी। इसके अलावा अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यकता के अनुसार एसटीएफ तैनात कर परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन कराया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने डीआईओएस को निर्देश दिए कि जिले 129 परीक्षा केन्द्रों को सेक्टरों में इस प्रकार विभाजित किया जाए कि प्रत्येक सेक्टर में 12 से अधिक परीक्षा केंद्र न होने पाएं। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों के औचक निरीक्षण के दौरान वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे प्रभावी रूप से कार्यरत रहे। संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी के फुटेज अथवा रिकार्डिंग की जांच निश्चित रूप से करना सुनिश्चित करें। डीएम ने डीआईओएस तथा सभी परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ प्रकाश का उचित इंतिजाम करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के लिए पेयजल आदि की भी व्यवस्था की जाए। बैठक में एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम बृजेश कुमार, डीआईओएस राजेश कुमार, बीएसए महेश चंद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed