{"_id":"5c2e5b6bbdec2256c66bc36f","slug":"161546541931-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटैचमेंट के खेल की शिक्षा विभाग ने ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटैचमेंट के खेल की शिक्षा विभाग ने ली सुध
विज्ञापन

अफजलगढ़। ब्लाक के दो स्कूलों में चल रहे दो शिक्षकों के अटैचमेंट के खेल की आखिर शिक्षा विभाग ने सुध ली है। खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अध्यापकों से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आदेशपत्र लाने के आदेश निर्गत किए है। साथ ही मूल विद्यालयों से उपस्थित प्रपत्र न जाने की पुष्टि होने पर अब विभागीय कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
गौरतलब है कि अफजलगढ़ ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय आसफाबाद चमन में सहायक अध्यापक सुरेंद्र सिंह ज्वाइनिंग करने के बाद से आज तक न तो स्कूल गए और न ही उनकी मासिक उपस्थिति प्रपत्र प्रधानाध्यापिका राजेश्वरी ने खंड शिक्षा कार्यालय में भेजी। ऐसा ही मामला पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी का है। यहां भी सहायक अध्यापक किशोरी सिंह की ज्वाइनिंग है। मगर, उनकी भी आज तक मासिक उपस्थिति प्रपत्र प्रधानाध्यापक जहीर आलम ने खंड शिक्षा कार्यालय में नहीं भेजी है। बिना मासिक उपस्थिति प्रपत्र और शासनादेश से अटैचमेंट निरस्त होने के बावजूद अध्यापकों के वेतन का आहरण निरंतर होता आ रहा है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला में शिक्षकों के अटैचमेंट का आदेश दरकिनार शीर्षक से छपी खबर के बाद शिक्षा विभाग ने इस गोलमाल की सुध ली है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील डबराल ने बताया कि संबंधित अध्यापकों से अटैचमेंट के बाबत बीएसए का आदेश पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए है। बताया कि इन शिक्षकों के मूल विद्यालयों से उपस्थित प्रपत्र न जाने की पुष्टि हो गई है, जो नियम विरुद्ध है। इस मामले में विभागीय कार्रवाई होना तय है।