फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पॉलीथिन पर रोक को 15 जुलाई से होगी छापेमारी

पॉलीथिन पर रोक को 15 जुलाई से होगी छापेमारी

Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन पर रोक को 15 जुलाई से  होगी छापेमारी
पॉलीथिन पर रोक के लिए 15 से होगी छापेेमारी
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष के कार्यालय में व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से प्रदेश में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रविवार से पॉलीथिन के खिलाफ चेेकिंग अभियान चलेगा, जो पकड़ में जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में एसडीएम ने व्यापारियों से मुख्य बाजार में सड़कों पर होने वाले अस्थायी अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने ईओ को अतिक्रमण हटाने और पॉलीथिन पर पाबंदी के बारे में आमजन को जानकारी देने के लिए 13 जुलाई से मुनादी कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि पॉलीथिन के थोक व्यापारी भी गोदामों से माल को हटा दें।
विज्ञापन

इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि 14 जुलाई को भाजपा के जिला प्रभारी/प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बिजनौर में आ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि वे व्यापारियों की समस्याओं का निदान कराने के लिए ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का समाधान जरूर करेंगे। बैठक में सुनील गुप्ता, आदेश अग्रवाल, गुरशरन मोहन, राजीव अग्रवाल टीटू, सुरेश अग्रवाल, अजय पिंटू, अजय मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed