फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तकनीकी कार्य दक्षता के साथ सुरक्षा होगी कड़ी

तकनीकी कार्य दक्षता के साथ सुरक्षा होगी कड़ी

Fri, 13 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी कार्य दक्षता के साथ सुरक्षा होगी कड़ी
नजीबाबाद। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के बिजलीघरों पर पूर्व सैनिक जल्द ही तकनीकी कार्य में जुटेंगे। अब तक केवल सुरक्षा कर्मियों के रूप में ही पूर्व सैनिकों की सेवाएं ली जा रही थीं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम के 132 केवी विद्युत उपसंस्थान पर दायित्व निर्वाह करने वाले पूर्व सैनिकों को निगम सब-स्टेशनों पर भी तैनात करने की तैयारियों में जुटा है। तकनीकी कार्य में दक्षता रखने वाले पूर्व सैनिकों के साथ साथ सुरक्षाकर्मियों के रूप में पूर्व सैनिक अपनी सेवाएं देते आ रहे थे। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने सैनिक कल्याण निगम से संपर्क साधा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार विद्युत वितरण निगम ने सैनिक कल्याण निगम से टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पूर्व सैनिक मांगे हैं। ऐसे पूर्व सैनिकों को सब-स्टेेशनों यानि 33 केवी बिजलीघरों पर तैनात किया जाएगा। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत उपसंस्थानों पर तो पहले ही से पूर्व सैनिक काम कर रहे हैं। उन्हें सब-स्टेशनों पर लगाने की प्रक्रिया पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक स्तर पर होने की संभावना है। पूर्व सैनिकों का चयन होने पर उन्हें सब स्टेशनों पर तैनाती देकर तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


14 को लगेंगे विशेष शिविर
नजीबाबाद। सौभाग्य योजना के अंतर्गत 14 अप्रैल को नजीबाबाद डिवीजन के सभी बिजलीघरों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में बीपीएल परिवारों के लिए नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन जारी किया जाएगा। अन्य परिवारों के लिए आसान किश्तों पर विद्युत कनेक्शन जारी हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed